मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर के इग्नू अध्ययन केंद्र पर विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएँ दो पालियों में सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। पर्यवेक्षक प्रोफेसर ओमदत्त द्वारा औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बुधवार को आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में 16 तथा द्वितीय (सायंकालीन) पाली में 71 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सहभागिता की। परीक्षाएँ विश्वविद्यालय एवं इग्नू के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कड़ी निगरानी एवं पारदर्शी व्यवस्था के साथ संपन्न कराई गईं।
अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. रिम्पल पुंडीर ने बताया कि परीक्षाएँ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जा रही हैं तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा एवं परीक्षा की निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र एवं फोटो पहचान पत्रों की गहन जाँच की गई तथा सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया।

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
हरिद्वार (रिपोर्टर)। सरकारी भूमि पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सख्त निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नगर निगम क्षेत्रांतर्गत एवं तहसील क्षेत्रांतर्गत सरकारी भूमि, सड़क एवं नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया






