भारत स्काउट/गाइड पदाधिकारियों ने किया नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव का स्वागत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत स्काउट/गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था मुजफ्फरनगर द्वारा नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला मुख्य आयुक्त कंचन प्रभा शुक्ला के निर्देशन में जनपद में कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक का उनके कार्यालय में अभिनंदन करते हुए उनसे औपचारिक भेंट की।

इस दौरान अमित कुमार सैनी ASOC , जिला स्काउट कमिश्नर विजय कुमार शर्मा, जिला गाइड कमिश्नर डॉ राजेश कुमारी प्रधानाचार्या वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी, DOC गाइड प्रभा दहिया, जिला DOC भारत भूषण अरोड़ा, सहायक कमिश्नर रेणु गर्ग, जिला एडल्ट काउंसलर संतोष वर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा उपस्थित रहे। इससे पूर्व संस्था अधिकारियों ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर उन्हें जनपद में स्काउटिंग गतिविधियों की प्रगति से अवगत कराते हुए मार्गदर्शन मांगा। प्रदेश मुख्यालय पर नवनियुक्त संयुक्त प्रादेशिक संगठन आयुक्त (विश्वविद्यालय) मयंक शर्मा का बीती शाम वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज में जिला संस्था द्वारा अभिनंदन किया गया।

भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर मुजफ्फरनगर में 13 कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क, सेवा कार्य, सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित

आशीर्वाद बैंकट हॉल, जानसठ रोड पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर ()। आशीर्वाद बैंक्विट हॉल जानसठ रोड पर बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान प्रातः 9:00 बजे निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के उपरांत सायंकाल 3 बजे से 6 बजे तक कथा

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal