जनपद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़ी खाद की कालाबाजारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार रात्रि में डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशन में जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने जानसठ पुलिस और एसओजी टीम के साथ मिलकर अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी को पकडा। उक्त मामले में जानसठ क्षेत्र स्थित कवाल पुल के नीचे दो पिकअप, एक कैंटर और एक कार को पकडा गया है। इन से 454 बोरे यूरिया के बरामद किए गए है। जिन्हें जनपद से बाहर यमुना नगर और हरियाणा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानदार समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि जनपद में अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने इस संबंध में डीएम उमेश मिश्रा को बताया। डीएम उमेश मिश्रा तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उधर, एसएसपी ने भी स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी संजय वर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि सोमवार की रात्रि में उक्त अनुदानित यूरिया को जनपद से बाहर लेकर जाने का इनपुट मिला। कृषि अधिकारी राहुत तेवतिया, वरिष्ठ लिपिक राहुल चौधरी, सचिन पुंडीर आदि के पुलिस टीम के साथ जानसठ क्षेत्र में सक्रिया हो गए। पुलिस ने कवाल पुल से पहले जानसठ की तरफ हाईवे पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी गयी। इस बीच जानसठ की तरफे से एक सफेद रंग की औरा गाड़ी आती दिखाई दी। जिसके पीछे कुछ दूरी पर 01 कैंटर व 02 पिकअप गाडिया चल रही थीं। पुलिस ने उक्त वाहनों को रोक लिया और पांच लोगों को हिरासत में लिया। वहीं गाड़ी से 04 कट्टे, कैंटर से 350 कट्टे तथा दोनो पिकअप गाडियों से 100 कट्टे अनुदानित यूरिया बरामद किया गया। पकड़े गए व्यक्तियों द्वारा बरामद यूरिया के सम्बन्ध में 03 बिल दिखाए गए जिन्हें जिला कृषि अधिकारी द्वारा जांचोपरान्त फर्जी बताया गया। बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानदारों को भी पकड लिया। जहां से उक्त यूरिया बाहर भेजा जा रहाहे। उक्त मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तनवीर तेली पुत्र रफीक अहमद निवासी पडौली रोड नागल थाना नागल, राहिल राणा पुत्र अशरफ निवासी दौलतपुर थाना सदर यमुनानगर, रियासत पुत्र करामत अली निवासी चैंदाहेड़ी थाना देवबंद, मोहित पुत्र रामशरण निवासी तिगरा थाना सदर, यमुनानगर, मनीष पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी सादीपुर थाना सदर, यमुनानगर, सौरभ उर्फ हिमांशु पुत्र राकेश निवासी नेहरु चौक भौकरहेड़ी थाना भोपा, रोहन उर्फ प्रियांशु पुत्र संजय कुमार निवासी नगला लक्खूपुरा, दक्षिणी भौकरहेड़ी थाना भोपा, और सूर्य प्रताप उर्फ तुषार पुत्र रामकुमार निवासी मजलिसफुर तौफीर थाना भोपा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आठ आरोपियों को जेल भेज दिया है।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal