वरिष्ठ नागरिकों ने जताया पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम और महंगाई बढ़ने पर रोष

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के बढ़ते दाम, महंगाई और बढ़ रही गरीबी पर रोष प्रकट करते हुए सरकार से जनता को विकल्प देने की मांग की है। ज्वालापुर इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है। जिसका असर सीधा आम आदमी के बजट पर पड़ रहा है। लोगों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। जरूरत की तमाम चीजें आम जनता की पहुंच से बाहर हो चुकी हैं। देश मे गरीबी बढ़ रही है। सरकार इसका कोई विकल्प जनता को दे ताकि कुछ राहत मिल सके। उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता ने कहा केंद्र सरकार पहले जनता को विश्वास में लेकर देश में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई नहीं होने के बारे मेंघोषणा करती थी। लेकिन वर्तमान में इसका उल्टा हो रहा है और सरकार लगातार दामों में बढ़ोतरी करती जा रही है। संगठन मंत्री एससीएस भास्कर ने कहा कि ऊर्जा तथा खाने के तेल का कम उपयोग करने के प्रधानमंत्री के सुझाव पर जनता पूरी तरह अमल कर रही है। महामंत्री बाबूलाल सुमन ने कहा कि जिस समय कच्चे तेल का भाव लगभग 40 डॉलर प्रति बैरल था। सरकार ने उस समय भी पैट्रोल डीजल के दाम कम कर जनता को कोई लाभ नहीं दिया। बैठक में रोहिताश शर्मा, एपी गौड,़ महेन्द्र चौहान, जितेन्द्र अग्रवाल, अशोक पाल, रमेशचन्द्र मिश्रा, गिरधारीलाल, गुलाब राय, रामबचन, संतराम, विपिन गोयल, जगराम, युपी सिन्हा, राधेश्याम, ताराचंद, शिवबचन, सुभाष ग्रोवर, शिवचंद्र शर्मा, भोपाल, सुंदरलाल, शिवचरन, हरदयाल अरोडा, मोतीलाल, सुभाषचन्द्र, मोतीलाल, हरगुलाल चौहान आदि शामिल रहे।

भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर मुजफ्फरनगर में 13 कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क, सेवा कार्य, सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित

आशीर्वाद बैंकट हॉल, जानसठ रोड पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर ()। आशीर्वाद बैंक्विट हॉल जानसठ रोड पर बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान प्रातः 9:00 बजे निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के उपरांत सायंकाल 3 बजे से 6 बजे तक कथा

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal