मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में मंगलवार को डॉक्टर अजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला मीरापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए। गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा, स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया‚ केयरटेकर उपस्थित मिल!गर्मी से बचाव के पूर्ण इंतजाम है।
इसी क्रम मे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में आज डॉक्टर वैभव आर्य पशु चिकित्सा अधिकारी डूंगर द्वारा कान्हा गोशाला, सिसौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए। गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा, स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा, खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया। केयरटेकर उपस्थित मिल।गर्मी से बचाव के लिए शेड उपलब्ध है व पंखे लगे है।

भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर मुजफ्फरनगर में 13 कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क, सेवा कार्य, सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित






