मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीडीओ कमल किशोर कंडारकर की अध्यक्षता में जनपद की 65 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमओ सुनील तेवतिया, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता व क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी गितेश चंद भी उपस्थित रहे।
बैठक में उद्योगों के प्रतिनिधियों को टीबी उन्मूलन हेतु समाज की सहभागिता बढ़ाने तथा टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र बनकर उद्योग, संस्थाएं एवं सामाजिक संगठन टीबी रोगियों को पोषण सहायता प्रदान कर सकते हैं, जिससे उनके उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ में सहायता मिलती है। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने सभी औद्योगिक इकाइयों से आगे आकर अधिक से अधिक टीबी मरीजों को गोद लेने एवं उन्हें पोषण सहायता उपलब्ध कराने का आह्वान किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए उद्योग प्रतिनिधियों को निक्षय मित्र योजना एवं पोषण पोटली वितरण की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी गितेश चंद ने कहा कि वह इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे तथा औद्योगिक इकाइयों को भी टीबी मरीजों के सहयोग हेतु आगे आने के लिए प्रेरित करेंगे। बैठक में उपस्थित सभी उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा शीघ्र ही टीबी मरीजों हेतु पोषण पोटलियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहमति प्रदान की गई तथा अभियान में सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया गया।

भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर मुजफ्फरनगर में 13 कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क, सेवा कार्य, सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित






