मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव (PES) के कार्यभार ग्रहण करने पर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य परिषद में हर्ष की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने उनके कार्यालय पहुँचकर शिष्टाचार भेंट की और अत्यंत गरिमामयी ढंग से उनका स्वागत किया।
सर्वप्रथम प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष कैप्टन डॉ. प्रवीण चौधरी, सचिव यतेन्द्र कुमार धीर एवं सह कोषाध्यक्ष नितिश अहलावत ने नवागंतुक डीआईओएस को पुष्पगुच्छ भेंट कर जनपद की ओर से उनका अभिनंदन किया। तत्पश्चात, उपस्थित सभी प्रधानाचार्यों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया तथा जनपद की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हर कदम पर विभाग के साथ कंधा मिलाकर चलने का दृढ़ संकल्प और आश्वासन दिया। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. राजेश कुमारी, सुभाष सिंह, योगेंद्र सिंह मलिक, प्रवीण कुमार शर्मा, अजय कुमार, डॉ. सुरेंद्र सिंह, संजय कुमार, पद्माकर यादव, विजयपाल सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, फूलचन्द, डा० त्रिवेन्द्र कुमार, डॉ सलीम अहमद, दिनेश कुमार, नरेन्द्र कुमार व जितेंद्र कुमार आदि प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या उपस्थित रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द






