आनंद स्वरूपानन्द महाराज होंगे अब हनुमंत धाम शुक्रतीर्थ के पीठाधीश्वर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुकतीर्थ में स्थित हनुमंतधाम में सोमवार को पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के महामंडलेश्वर एवं हनुमत धाम के पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज की षोडसी का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर महाराज श्री के परम शिष्य आनंद स्वरूपानंद महाराज को ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद जी महाराज का उत्तराधिकारी घोषित करते हुए उन्हें हनुमत धाम का पीठाधीश्वर बनाए जाने की घोषणा संत समाज और ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा की गई। ब्रह्मलीन संत केशवानंद जी महाराज महाप्रयाण के बाद उनके परम शिष्य आनंद स्वरूपानंद महाराज अब हनुमतधाम आश्रम का नया पीठाधीश्वर होगे तथा विज्ञानानन्द महाराज को उनका सहायक मनोनीत किया गया। साधु संतों ने चादर भेंट कर आनंद स्वरूपानंद महाराज का स्वागत किया। श्रीशुकदेव आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी ओमानन्द महाराज ने स्वामी आनंद स्वरूपानन्द महाराज को शॉल पहनाकर, तिलक कर स्वागत किया।
बता दें,ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद महाराज के शिष्य आनंद स्वरूपानंद महाराज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलावटी कस्बे के निवासी हैं जो पिछले लगभग 35 वर्षों से आश्रम में रहते हैं जिनको ब्रह्मलीन स्वामी द्वारा दीक्षा दी गई। आनंद स्वरूपानन्द सरल स्वभाव वाले तथा ब्रह्मलीन महाराज के परम् सेवक तथा प्रिय शिष्य माने जाते हैं। आश्रम से उनका लगाव तथा सेवाभाव प्रसिद्ध है। वहीं स्वामी विज्ञानानंद महाराज को सहायक के रूप में बनाया गया है। स्वामी विज्ञानन्द महाराज अवध क्षेत्र निवासी हैं जो पिछले चार वर्षों से आश्रम में रहते हैं। स्वामी विज्ञानानंद महाराज को परम ज्ञानी, मृदुभाषी, सरल स्वभाव और सुदृढ़ व्यवस्थापक के रूप में जाना जाता है।

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल विपक्ष नहीं है, बल्कि किसी भी नीति को लेकर समय रहते संवाद स्थापित न

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal