सर्व ब्राह्मण महासभा ने मनाया ‘ब्राह्मण दिवस’, समाज की एकजुटता पर दिया जोर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को’ब्राह्मण दिवस’ के अवसर पर रुड़की रोड स्थित श्री कृष्णा इंस्टीट्यूट में भव्य कार्यक्रम का सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रबुद्ध समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से ब्राह्मण समाज की एकता, अखंडता और सामाजिक उत्थान पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, संस्कारों के प्रसार और युवाओं के मार्गदर्शन के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प लिया।
​इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप शर्मा ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा समाज को दिशा देने का काम किया है। आज के समय में आपसी एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई और अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में डॉ.संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री, हरीश गौतम जिलाध्यक्ष, लक्ष्मण शर्मा जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा, अविनाश भारद्वाज मंडल महामंत्री, नीरज गौतम, अंजू शर्मा, विशाल शर्मा, रजनीश वशिष्ट, हिंमाशु शर्मा, अमित वत्स, ब्रह्म प्रकाश शर्मा ने युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष हरीश गौतम और युवा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा ने युवाओं से अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और समाज के कल्याण के लिए निरंतर रचनात्मक कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर समाज के कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल विपक्ष नहीं है, बल्कि किसी भी नीति को लेकर समय रहते संवाद स्थापित न

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal