तमंचे के बल पर हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। तमंचे के बल पर हुई लूट के मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से पीड़ित का आधार कार्ड, पैन कार्ड, लूटी गयी स्कूटी, तमंचा, कारतूस, चाकू और दो हजार रूपए बरामद किए गए हैं। रानीपुर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 23 मई की रात स्कूटी सवार चार युवक सिडकुल से घर लौट रहे ब्रज विहार निवासी सौरभ सती को चिन्मय डिग्री कालेज के पास रोककर तमंचे के बल पर उसकी स्कूटी, मोबाइल, पर्स व पांच हजार रूपए की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। पीडित की शिकायत पर मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और सीआईयू टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम की जांच पड़ताल और सीसीटीवी फुटेज से सामने आया कि आरोपियों ने वारदात के पहले और वारदात के दौरान गली मौहल्लों के रास्तों का इस्तेमाल किया था। जिससे उनके स्थानीय होने की संभावना को देखते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 31 मई की रात मिली सूचना पर पुलिस ने रेगुलेटर पुल के पास से चार संदिग्ध युवकों कार्तिक सैनी पुत्र कमल सैनी निवासी ऋषिकुल नगर कोतवाली, शिवांश उर्फ विलन पुत्र जगदीश निवासी वेद सिटी अहमदपुर ग्रंट थाना बहादराबाद, लक्की पुत्र रमेशचंद्र निवासी सिया कालोनी राजा गार्डन थाना कनखल एवं वंश चंचल पुत्र बिट्टू चंचल निवासी राजू नगर बस अड्डा कोतवाली नगर को स्कूटी के साथ दबोच लिया। स्कूटी की नंबर प्लेट संदिग्ध लगने पर जब इंजन और चेसिस नंबर चैक किया गया तो पता चला कि वह लूटी गई स्कूटी है। जिसे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल किया जा रहा था। तलाशी लेने पर युवकों के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, पीड़ित का पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक देशी तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस व एक चाकू बरामद किया। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक पुनः वारदात अंजाम देने की मंशा से निकले थे। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी, गैस प्लांट चौकी प्रभारी एसआई चरण सिंह, एसआई अंशुल अग्रवाल, कांस्टेबल विवेक गुसांई, प्रेमसिंह दानू, हरीश राणा, उदय चौहान, नवीन क्षेत्री तथा सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल वसीम, हरवीर, दीप गौड़, नरेन्द्र, उमेश शामिल रहे।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक को कोतवाली सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 31 मई को रोशनाबाद निवासी बिंदरपाल ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्प्णी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी। एसआई देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में जांच पड़ताल

शिवालिकनगर में जनसमस्याओं पर सांसद प्रतिनिधि का फूटा गुस्सा, EO को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बहादराबाद शिवालिकनगर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 और 13 में लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं को लेकर सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने नगरपालिका प्रशासन पर नाराजगी जताई। सोमवार को उन्होंने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) तारिक खान से मुलाकात कर जनहित से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। अतुल वशिष्ठ

ट्रैक्टर से खुले नाले में अपशिष्ट जल प्रवाहित करने के मामले में चालक गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड जल संस्थान का नाम लिखे ट्रैक्टर से खुले नाले में अपशिष्ट जल प्रवाहित करने के मामले में उत्तराखंड जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता द्वारा दर्ज कराए गए मुकद्मे में कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ट्रैक्टर को भी सीज कर दिया गया

पंचक स्लॉट चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने हासिल किए 3 गोल्ड सहित 11 पदक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड राज्य पंचक स्लॉट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार के आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 5 ब्राउंज मेडल हासिल किए हैं। आशिहारा के स्टेट सचिव अमित कुमार चौधरी ने बताया कि 29 और 30 मई को आयोजित की गयी राज्य पंचक स्लॉट चैंपियशनशिप

स्वामी अरूण गिरी करेंगे 108 कुण्डीय महायज्ञ और 108 कन्याओं के विवाह का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि विश्व में व्याप्त अशांति का वातावरण दूर हो, इसके लिए शीघ्र ही 108 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के दौरान 108 गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। आह्वान पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा

जनपद में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के टॉपर मेधावी छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित केंद्र एवं राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले 1,682 मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और प्रधानाचार्यों के सम्मान हेतु राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जो लोक भवन सभागार लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में उच्च अंक प्राप्त करने वाले

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal