हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड राज्य पंचक स्लॉट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार के आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 5 ब्राउंज मेडल हासिल किए हैं। आशिहारा के स्टेट सचिव अमित कुमार चौधरी ने बताया कि 29 और 30 मई को आयोजित की गयी राज्य पंचक स्लॉट चैंपियशनशिप में 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें सानवी पंत, आरुष, और भावेश जोशी ने गोल्ड, सृष्टि सागर, रवनीत कौर और एश्वर्य शर्मा ने सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करने वाले का नाम इस प्रकार है श्रेयस सिंह पटवार, दक्षित गुप्ता, मानव तिवारी यश सेठी और आयुष भावरा ने ब्रांज मेडल प्राप्त किए। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि खेल मंत्री रेखा आर्य ने सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। पंचक स्लॉट के सचिव बाबू दिवाकर और निखिल भारती ने चैपियनशिप के आयोजन में सहयोग किया। अमित कुमार चौधरी ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों में कड़ी मेहनत और लगन से उच्च मुकाम पाया जा सकता है।

भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर मुजफ्फरनगर में 13 कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क, सेवा कार्य, सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित






