हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जिला प्रेस क्लब ने किया संगोष्ठी का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि.द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में संत समाज, पत्रकारों एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद, स्वामी नागेंद्र महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यव्रतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी आदि योगी पुरी, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, महामंत्री अनिल बिष्ट ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर संतों व अतिथीयों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और एक सशक्त कलम समाज को नई दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं सत्यनिष्ठ पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और एआई के आने के बावजूद प्रिंट मीडिया और अखबारों का महत्व कभी कम नहीं होगा। अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज ने पत्रकारिता की गरिमा, सामाजिक जिम्मेदारी और कलम की शक्ति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है तथा सच्ची पत्रकारिता समाज में जागरूकता और परिवर्तन लाने की क्षमता रखती है। महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी एवं स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों को पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लगभग दो शताब्दी वर्ष पूर्व पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने उदन्त मार्तण्ड साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू कर हिंदी पत्रकारिता की शुरूआत की थी। पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा रखी गयी हिंदी पत्रकारिता की नींव समय के साथ लगातार मजबूत हुई। राकेश वालिया ने कहा कि पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अब डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में भी हिंदी पत्रकारिता का महत्व लगातार बना हुआ है। महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के गौरव को बनाए रखने का दायित्व नई पीढ़ी के पत्रकारों पर है। उन्होंने कहा कि तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए अपने दायित्व को निभाना चाहिए। इस अवसर पर मुमताज आलम खान, राकेश वर्मा, सुमित वर्मा, त्रिवेश जयमनी, अशोक पांडे, मोहन राजा, सनोज कश्यप, मोहम्मद नदीम सलमानी, सागर कुमार, रोहित वर्मा, सद्दाम हुसैन, गणेश भट्ट, सर्वेंद्र कुमार, दीपक झा, भानू पाण्डेय, फुरकान अंसारी, रूचि डोलिया, उपासना तेश्वर, ऋतिक कुमार, प्रखर कश्यप, मनोज कश्यप, मनव्वर कुरेशी, मुस्कान राजपूत, शिप्रा अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, समाजसेवी अतुल शर्मा, अमित वालिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व अतिथी मौजूद रहे।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक

शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने भूपतवाला स्थित अजरानंद आश्रम के नेत्रहीन विद्यार्थियों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा उनके साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया।

हरिद्वार में कांवड़ियों को जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा रोटरी क्लब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन में गंगा जल लेने हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को रोटरी क्लब जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष रोटेरियन डा. नीलमाधव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी रोटरी हरिद्वार द्वारा कांवड़ मेले के दौरान सेवा कार्यो का संचालन किया

एक बार फिर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में लहराया ‘द. एस. डी. पब्लिक स्कूल’ का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई