जेल पहुंची बहनें, भाईयों को रक्षा सूत्र बांध रिहाई को मांगी मन्नतें

Share :

मुजफ्फरनगर। भाई-बहन के अमिट प्रेम एवं स्रेह की डोर के रूप में माने जाने वाले रक्षाबंधन पर्व की हर ओर सोमवार को धूम रही। इस बीच प्यार के धांगे भाईयों की कलाई पर बांधने जेल में पहुंची बहनों ने भाईयों की जेल से रिहाई के लिए भगवान से मन्नत मांगने के साथ अपराध से तौबा करने का मुख्य धारा में प्रवेश के लिए भी संकल्प दोहराया। श्रावण माह की विदाई के साथ सोमवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार में निरुद्ध पुरुष बंदियों को उनकी बहनों व महिला बंदियों की उनके भाईयों ने जेल नियमों के बीच विशेष मुलाकात करते हुए इस बीच कारागार में मुलाकात स्थल पर रक्षा कवच बांधकर उनकी लंबी आयु और शीघ्र घर वापसी की मंगल कामना की। इस बीच कारागार प्रशासन ने महिलाओं के बैठने के साथ शीतल जल व बच्चों के लिए टॉफी व बिस्कुट आदि की व्यवस्था करते हुए नई सोच का आगाज किया।
सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर जिला कारागार परिसर में योगी सरकार की पहल पर आयोजित कार्यक्रम के बीच रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर अपने परिजनों से मिलने आये मुलाकातियों के लिए विशेष व्यवस्था कारागार परिसर के बाहर प्रतीक्षा स्थल पर मुलाकातियों व उनके साथ आये बच्चों को गर्मी से बचाव के लिए टेंट लगाकर उनके बैठने के लिये कुर्सी, पीने के लिए शीतल जल के साथ बच्चों को बांटने के लिए बिस्कुट व टॉफियां आदि की व्यवस्था की गयी। कारागार में निरूद्ध अपने भाईयों को राखी बांधने आई बहनों ने अपने भाईयों को सुरक्षा के बीच राखी बांधकर इस बीच अपराध को छोडकर फिर से मुख्यधारा में लौटने का संकल्प दिलाया। इस बीच भाई बहनों ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। मुलाकात के दौरान सभी बंदी व बहनें भावुक दिखाई दिए। वहीं अपनी बहनों व बच्चों से मुलाकात कर बंदी भी तनाव मुक्त नजर आये। इस अवसर पर मुलाकात के लिए की गई विशेष व्यवस्था के लिए बंदियों व उनकी बहनों ने जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी एवं कारागार स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कारागार में इस बीच जो बहनें मिलाई की पर्ची लेकर नहीं आई थी, उनकी भी मिलाई जिला कारागार में कराई गयी।

इन्होंने बताया-
कारागार व्यवस्था इंचार्ज यशवेन्द्र यादव ने बताया कि जिला कारागार में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सोमवार को कुल 1016 महिलाओं एवं 435 बच्चों ने जिला कारागार में निरुद्ध भाइयों से मुलाकात की। वहीं 5 भाईयों ने भी कारागार में निरुद्ध अपनी बंदी बहनों से राखी बंधवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal