गंगा दशहरा पर व्यापारियों की आवाज सदर बाजार इकाई में बांटी शिकंजी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल की सदर बाजार इकाई के द्वारा ज्येष्ठ गंगा दशहरा के अवसर पर शिकंजी वितरित की गई। सदर बाजार इकाई अध्यक्ष आकाश अग्रवाल व कोषाध्यक्ष देवेश गर्ग ने बताया कि ज्येष्ठ गंगा दशहरा के पावन पर्व पर इस भीषण गर्मी में सदर बाजार के व्यापारियों द्वारा शिकंजी का वितरण किया, जिसमें हजारों व्यक्तियों ने ठंडी शिकंजी से प्यास बुझाकर गर्मी से निजात पाई। छबील का प्रारंभ नीम करौली बाबा जी महाराज के आशीर्वाद से जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता व महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने कहा कि बाबा नीम करौली जी महाराज के आशीर्वाद से व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल जन समस्याओं के साथ साथ जन हित के कार्य भी लगातार करता रहता है। चाहे न्यू मंडी में मीठे चावल बांटना, शनिधाम इकाई द्वारा कड़ी चावल का प्रसाद वितरण, रुड़की रोड इकाई द्वारा जल सेवा आदि जैसे पुनीत कार्य लगातार किए जाते है, जिससे जनता में एक आपस में पारस्परिक जुड़ाव होता है। जब सेवा की जाती है तो निष्काम भाव से किसी धर्म का भेद न करते हुए हर धर्म के व्यक्ति को सम्मान पूर्वक सेवा करना अत्यंत परोपकारी कार्य है। आज की इस पुनीत ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर सदर बाजार के व्यापारियों द्वारा जो शिकंजी की व्यवस्था की गई है अत्यंत शानदार है। इस दौरान मुख्य रूप से सेवादार व्यापारी जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता, महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा, आकाश अग्रवाल इकाई अध्यक्ष, अक्षित अग्रवाल, देवेश गर्ग कोषाध्यक्ष, अंकुर गुप्ता इकाई महामंत्री, परवीन तायल इकाई प्रभारी, सर्वेश तायल मीडिया प्रभारी, रजनीश बंसल उपाध्यक्ष, उमंग बंसल, अतुल सिंहल हरेंद्र मलिक उपाध्यक्ष, संदीप जैन सचिव, नीरज सिंघल सचिव, हरविंदर शर्मा, मित्तल आदि व्यापारी मौजूद रहे!

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal