मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित संघ शिक्षा वर्ग(विशेष)का प्रारंभ यज्ञ कर किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य स्वयंसेवकों में अनुशासन, संगठन क्षमता, सेवा भाव एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को विकसित करना है। इस प्रकार के वर्गों के माध्यम से युवाओं को शारीरिक, बौद्धिक एवं सामाजिक दृष्टि से सक्षम बनाया जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रत्येक वर्ष अपने कार्यकर्ताओं को बौद्धिक व शारीरिक रूप से प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन करता है। इसी श्रृंखला में 25 मई से प्रारंभ होकर यह प्रशिक्षण वर्ग 9 जून को पूर्ण होगा। प्रशिक्षण वर्ग में मेरठ प्रांत के 28 जिलों के कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।प्रशिक्षण वर्ग में एक दिनचर्या का पालन करते हुए सभी स्वयंसेवक प्रशिक्षण लेंगे। कार्यक्रम में संजय लखान जिला कार्यवाह लक्ष्मीनगर व राकेश कुमार संचालक लक्ष्मीनगर नगर सपत्नीक यजमान रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत संघचालक मेरठ प्रांत प्रेम सिंह, जिला संघ चालक डॉ तेजवीर, प्रांत प्रचारक मेरठ प्रांत अनिल कुमार, सह प्रांत प्रचारक मेरठ प्रांत आनंद कुमार, मेरठ प्रांत बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार, मेरठ प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप कुमार, विभाग कार्यवाह लक्ष्मीनगर प्रमोद कुमार, विभाग प्रचारक लक्ष्मीनगर भूपेंद्र कुमार, विभाग सेवा प्रमुख ब्रिजेश, विभाग व्यवस्था प्रमुख राजसिंह, सह जिला कार्यवाह लक्ष्मीनगर सतीश कुमार, जिला प्रचार प्रमुख योगेंद्र कुमार, सह जिला प्रचार प्रमुख सीताराम शर्मा, नगर प्रचार प्रमुख हेमू विक्रमादित्य,नगर प्रचारक आयुष, नितिन कुमार, सुभाष शर्मा, गौरव स्वरुप, रोहिल वाल्मीकि, अशोक कंसल आदि व अन्य संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से






