मुजफ्फरनगर/शुक्रताल (रिपोर्टर)। थाना क्षेत्र भोपा के तीर्थ स्थल शुक्रताल में आयोजित गंगा दशहरा मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा मेला परिसर, मुख्य स्नान घाटों, पार्किंग स्थलों, बैरिकेडिंग व्यवस्था, यातायात संचालन, खोया-पाया केन्द्र, सीसीटीवी निगरानी, मेडिकल सहायता केन्द्र, फायर सेफ्टी व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही के मार्गों का गहनता से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके अतिरिक्त महिला पुलिस कर्मियों को महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए एसएसपी द्वारा अपील की गयी कि सभी श्रद्धालु प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, गहरे पानी में जाने से बचें, बच्चों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की आपातकालीन अथवा संदिग्ध स्थिति दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा प्रशासनिक अधिकारी को सूचित करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई, क्षेत्राधिकारी यातायात विश्वजीत सिंह, थाना प्रभारी भोपा आशुतोष कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






