मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सपा सांसद हरेन्द्र मलिक और चरथावल विधायक पंकज मलिक ने सोमवार को अपने प्रेमपुरी स्थित आवास पर क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और विस्तृत वार्ता की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न जनसमस्याएं उनके समक्ष रखीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और कई मामलों में तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। वहीं कुछ मामलों में मौके पर ही समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
इस दौरान सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है और आगे भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।

वहीं विधायक पंकज मलिक ने भी लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और आमजन की आवाज को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक विपक्ष में रहते हुए लगातार लोगों के बीच उनके दुख दर्द में शामिल होने के साथ उनकी समस्याओं के निदान के लिए प्रयासरत रहते हैं। यही कारण है कि रविवार और छुट्टी के दिन उनके आवास पर लोगों की भीड़ आसानी से देखी जा सकती है।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।





