लखनऊ (रिपोर्टर)। विधानसभा लखनऊ स्थित मुख्य भवन के कक्ष संख्या-58 में सोमवार को व्यावसायिक शिक्षा, औद्योगिक विकास एवं उधमाशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारकपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
उक्त बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के राजकीय एवं निजी आईटीआई संस्थानों की संख्या, प्रवेश प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु चल रहे प्रयासों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया।
इस दौरान राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और युवाओं के सेवायोजन की स्थिति का भी समग्र मूल्यांकन किया गया, ताकि योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इस अवसर पर यह भी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के अंतर्गत “न्यू एज स्किल्स” को वर्तमान उद्योगों और बाजार की मांग के अनुरूप सुदृढ़ किया जाए। साथ ही निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाकर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि सरकार का दृढ़ संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक युवा को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उसे आत्मनिर्भर, सक्षम और सशक्त बनाया जाए, ताकि वह राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा सके।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से






