मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसआरजीसी तकनीकी परिसर (इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) ने छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से क्यूस्पाइडर्स-टेस्ट यंत्रा सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने कहा कि उद्योग-अकादमिक साझेदारी समय की मांग है। यह एमओयू हमारे छात्रों को नवीनतम तकनीकों और वास्तविक कार्य वातावरण से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा।
संस्थान के निदेशक प्रो0 (डॉ.) अश्वनी कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस समझौते के तहत बी.टेक, एम.सी.ए. और बी.सी.ए. के छात्रों को जावा, पायथन, फुल स्टैक डेवलपमेंट और सॉफ्टवेयर टेस्टिंग में जॉब-ओरिएंटेड प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्यूस्पाइडर्स के विशेषज्ञों द्वारा लाइव प्रोजेक्ट्स, मॉक इंटरव्यू और तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि क्यूस्पाइडर्स के 1200 से अधिक कॉरपोरेट पार्टनर्स के नेटवर्क से छात्रों को सीधे प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष इंजीनियर आशीष चौहान ने कहा कि यह सहयोग छात्रों के तकनीकी कौशल को निखारने और उन्हें आईटी उद्योग के लिए तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगा।
श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर तकनीकी परिसर ए.के.टी.यू., लखनऊ से संबद्ध है। संस्थान में बी.टेक. के अंतर्गत एआईएमएल, डेटा साइंस, सी.एस.ई., ई.सी.ई., मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग के साथ-साथ एम.सी.ए. और बी.सी.ए. के पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
संस्थान प्रबंधन ने कहा कि यह साझेदारी छात्रों को “लर्निंग मीट्स इंडस्ट्री” के विजन के अनुरूप उद्योग के लिए तैयार पेशेवर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार वशिष्ठ, डीन डॉ. सुचित्रा त्यागी, रजिस्ट्रार डॉ. अंकुर धीमान, डॉ. आर.सी. कश्यप, विभागाध्यक्ष इंजीनियर आशीष चौहान, डॉ. जे.बी. सिंह, इंजीनियर पवन कुमार, इंजीनियर कनुप्रिया एवं इंजीनियर फिरोज अली उपस्थित रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






