पेपर मिल में भीषण आग, 5 जिलों से पहुंची दमकल की गाड़ियां

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के सिखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित जीनस पेपर मिल के यार्ड में रविवार सुबह करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई। यार्ड में भारी मात्रा में रखे वेस्ट पेपर (रद्दी कागज) के बंडलों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के चलने से आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि आसपास के पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के काम में मुजफ्फरनगर समेत पड़ोसी जनपदों की दमकल गाड़ियां और करीब 50 फायर फाइटर्स लगातार जुटे हुए हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अनुराग कुमार और एफएसओ आरके यादव आग की भयावहता को देखते हुए तुरंत पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। हालात बेकाबू होते देख उन्होंने तुरंत मुख्यालय से तीन, बुढ़ाना और जानसठ से एक-एक गाड़ी बुलाई। इसके बाद भी जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका, तो बिजनौर, शामली, सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद से भी एक-एक दमकल की गाड़ी को आपातकालीन तौर पर मौके पर तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त, स्थानीय पेपर मिलों से पांच फायर ट्रेंडर मदद के लिए बुलाए गए, जिससे मौके पर कुल 15 गाड़ियां पानी की बौछार कर रही हैं।
वेस्ट पेपर के बड़े-बड़े बंडलों के अंदर सुलग रही आग को पूरी तरह शांत करने के लिए प्रशासन ने 8 जेसीबी मशीनों को काम पर लगाया है। दमकल कर्मी इन जेसीबी मशीनों की मदद से जलते हुए बंडलों को उलट-पलट रहे हैं और फिर उन पर पानी की भारी बौछार कर रहे हैं। हालांकि, तेज हवाएं राहत कार्य में सबसे बड़ी बाधा बन रही हैं। सीएफओ अनुराग कुमार का कहना है कि आग बहुत भयंकर तरीके से फैली हुई है, जिसके कारण इस पर पूरी तरह काबू पाने में अभी और वक्त लग सकता है।
पेपर मिल के जनरल मैनेजर रविन्द्र शर्मा ने बताया कि मिल के बराबर में स्थित एक खेत से उठी चिंगारी के कारण यार्ड में पड़े वेस्ट पेपर में यह आग भड़की है। मिल प्रबंधन के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस अग्निकांड में 50 लाख रुपये से अधिक का कच्चा माल (वेस्ट पेपर) जलकर खाक हो चुका है। समाचार लिखे जाने तक दमकल कर्मियों और मिल स्टाफ द्वारा आग को बुझाने और उसे मुख्य प्लांट तक पहुंचने से रोकने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी थे।

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal