हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली सिडकुल पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 17.15 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज करने के साथ पुलिस उससे स्मैक सप्लायर के संबंध में पूछताछ करने में जुट गयी है। एसएसपी के नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मुखबिर खास से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिडकुल पुलिस टीम ने ईएसएमई कंपनी के सामने से टांडा भनेड़ा मंगलौर निवासी कफील बेग पुत्र नौशाद को स्मैक समेत दबोच लिया। पुलिस टीम थाना अध्यक्ष अजय शाह, उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, कांस्टेबल कुलदीप डिमरी व कुलदीप सिंह शामिल रहे।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से






