मैहर (रिपोर्टर)। मध्य प्रदेश में मैहर के होटल ग्रैंड इन में जिला साहू समाज संगठन सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कुलदीप तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेंद्र पांडेय, जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह, समाज के सरपंचगण, पत्रकार बंधु, अभिभावक और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में कुलदीप तिवारी ने विद्यार्थियों को मेहनत और शिक्षा के महत्व पर प्रेरित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही समाज और देश का भविष्य है। उनकी मौजूदगी कार्यक्रम में चर्चा का केंद्र रही।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।





