भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद समाज में संपर्क, संस्कार, सहयोग, सेवा, समर्पण के संकल्प के साथ समाज के गरीब लोगों के लिए सेवा प्रकल्प के रूप में कार्य कर रही है। यह विचार परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष मनीषा सिंघल ने व्यक्त किए।
बीती देर शाम भगतसिंह चौक के पास स्थित एक होटल में भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिंघल ने कहा कि व्यक्ति संगठन के प्रति समर्पित रहकर ही मानव व समाज के लिए सेवा भाव को पूर्ण कर सकता है। परिषद की जगदम्बा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रीय सचिव बी पी गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता अपने कार्य में व्यस्त रहने के बावजूद वंचित व गरीब लोगों की सहायता कर रहे हैं।
पंचपुरी शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष कुशल श्रीवास्तव ने अध्यक्ष चुने जाने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए संगठन की उन्नति के लिए कार्य करेंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम में अधिष्ठापन अधिकारी व प्रांतीय सचिव संजय गर्ग ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई। कार्यक्रम की प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित पांडे, संगठन सचिव निखिल वर्मा, प्रांतीय संयोजक प्रचार एवं प्रसार कुशल पाल सिंह चौहान, अनिल जैन अमित सैनी, अजय कुमार श्रीवास्तव, द्विजेंद्र पंत, अमित गुप्ता, सचिन नामदेव, ललित मोहन जोशी एवं विकास गिरी आदि उपस्थित रहे।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal