गौतमबुद्ध नगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में 22 मई को राह चलती दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं से हमलावर की पहचान संबंधी जानकारी लेकर जांच शुरू की और बिहार निवासी अंकित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में एग्जीक्यूटिव बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अंकित स्कूटी से सुनसान इलाकों में महिलाओं का पीछा करता था और मौका देखकर कैंची से हमला कर देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल कैंची और स्कूटी भी बरामद कर ली है।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।





