हरिद्वार (रिपोर्टर)। “हर घर में हो अर्थ सहित श्री हनुमान चालीसा” अभियान निरंतर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुँच रहा है। इसी क्रम में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी, गंगा तट पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को अर्थ सहित श्री हनुमान चालीसा की पुस्तकें वितरित की गईं। गंगा तट पर गूंजती हनुमान चालीसा की चौपाइयों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने एक स्वर में पाठ कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। इस अवसर पर उपस्थित भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने श्रद्धा भाव से कार्यक्रम में भाग लिया।
योगासन खेल क्षेत्र से जुड़े दिवाकर कश्यप का हुआ योगासन टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में चयन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के लिए यह गौरव का विषय है कि योगासन खेल क्षेत्र से जुड़े दिवाकर कश्यप का चयन योगासन भारत द्वारा टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में किया गया। उन्हें तीसरे ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर-2026 के अंतर्गत आयोजित योगासन स्पोर्ट्स इवेंट में तकनीकी अधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह प्रतियोगिता 23






