मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भोपा रोड स्थित क्षेत्र में अपने परिवार एवं सहयोगियों के साथ श्रद्धा, सेवा और समर्पण भाव से जनसेवा का अनुकरणीय कार्य किया। इस दौरान उन्होंने छबील लगाकर राहगीरों, आमजन एवं यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत देने हेतु शीतल शरबत का वितरण किया। साथ ही उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश देते हुए श्रमदान भी किया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि गंगा दशहरा केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि सेवा और स्वच्छता के संकल्प का भी पर्व है। मां गंगा की पावन प्रेरणा से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित कर सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह प्रयास समाज में परोपकार, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक छोटा किंतु सार्थक कदम है। इस दौरान अनुज बाला अग्रवाल, नीति अग्रवाल, श्वेता गुप्ता, सचिन गुप्ता व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से






