हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने देहरादून में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर हरिद्वार जनपद में निरस्त की गयी पत्रकारों की मान्यता बहाल किए जाने की मांग की और ज्ञापन दिया। प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं महामंत्री ने महानिदेशक से विनम्रता पूर्वक विचार कर मान्यता बहाल किए जाने का अनुरोध किया। अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी ने बताया कि सकारात्मक और सार्थक वार्ता के दौरान महानिदेशक ने निरस्त मान्यताओं की पुनः गंभीरता से जांच करा कर मान्यता बहाल करने का ठोस आश्वासन दिया है।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ
हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल






