देश में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में आज देश में पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।  कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रानीपुर विधान के शिवालिक नगर चौक ओर विरोध प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और सरकार का पुतला भी दहन किया। सभी नेताओं ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की कीमतें बढ़ने से परिवारों के साथ छोटे कारोबारियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण लोगों का घर चलाना कठिन होता जा रहा है जबकि सरकार जनता की परेशानियों की अनदेखी कर रही है।
भाजपा शासन में देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। चेतावनी दी गई कि यदि पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़े दाम वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी।
आज रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर चौक पर भाजपा सरकार के विरुद्ध पेट्रोल, डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। विरोध प्रदर्शन को जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, रानीपुर से प्रत्याशी रहे राजबीर चौहान, पुर महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडेय, पूर्व प्रदेश सचिव पूनम भगत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, तेलूराम प्रधान, मनोज धनगर, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल, ज्वालापुर ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी, शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा आदि ने संबोधित किया।
प्रदर्शन में पूर्व जिलाअध्यक्ष राजीव चौधरी जी, पूर्व दर्जा धारी डॉ. संजय पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान, रवीश भटीजा, कैलाश प्रधान, सतीश दाबडे, बीएस तेजियांन, बीपीएस तेजियान, सीपी सिंह, सोम त्यागी, रानीपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सैनी, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि, एस सी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव, अजय मुखिया, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, दाता राम चौहान, डॉ दिनेश पुंडीर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal