दवा विक्रेताओं ने किया 20 मई को देशव्यापी बंद का आह्वान

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री से दवा विक्रेताओं के कारोबार पर पड़ रहे प्रभाव व जनस्वास्थ्य को लेकर ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स संघ ने देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। रविवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के महामंत्री अमित गर्ग ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी की अनियंत्रित कार्यप्रणाली और शोषणकारी मूल्य निर्धारण नीति के खिलाफ देशभर के लाखों कैमिस्ट आगामी 20 मई बुधवार को सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने बताया कि एक ओर दवा कम्पनियां अपनी दवाएं अत्यधिक मार्जन पर ऑनलाइन के माध्यम से बिकवा रही हैं। जबकि वहीं दवाएं सीमित मारजन पर केमिस्टों को उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में देशभर के लाखों केमिस्टों को आर्थिक नुक़सान झेलना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इसकी आड में ऑनलाइन कम्पनियों द्वारा बेची जा रही कुछ दवाओं की गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में है, जो कि सीधे सीधे जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। संगठन का आरोप है कि ईफको नियमों की शिथिलता का लाभ उठाकर ऑनलाइन दवा विक्रेताओ द्वारा बिना सत्यापन के दवाओं की विक्री से एक ही स्क्रिप्शन का बार-बार उपयोग कर एंटीबायोटिक्स और नशीली दवाओं की अनियंत्रित अवधता जैसे बड़े खतरे को जन्म दे रही है। उन्होंने कहा कि बड़े कॉरपोरेट संस्थान डीप डिस्काउंट के जरिए बाजार का संतुलन बिगाड़ रहे हैं। जबकि आवश्यक दवाओं का मार्जिन सरकार द्वारा निर्धारित है, ये संस्थान अनुचित व्यापारिक प्रतिस्पर्धा पैदा कर रहे हैं। इससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के छोटे केमिस्टों का अस्तित्व खतरे में है, जिससे अंततः दवाओं की सुलभ आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान अस्थायी उपाय के तौर पर 26 मार्च 2020 का जारी अधिसूचना को आज भी जारी रखना तर्कसंगत नहीं है। यह नियम औषधि नियम 65 के कड़े प्रावधानों को कमजोर कर रहा है, जिसका फायदा उठाकर डिजिटल प्लेटफॉर्म नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसलिए कोविड काल की अस्थायी अधिसूचना व ई-फार्मेसी से संबंधित अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। साथ ही कॉरपोरेट्स द्वारा दी जा रही अनुचित छूट पर रोक लगाने हेतु एक समान अवसर नीति बनाई जाए। अजय गर्ग ने कहा कि पूर्व में भी इन्हीं मांगो को लेकर पीएम मोदी को एक ज्ञापन भेजा गया था, लेकिन उस पर कई गौर नहीं किया गया। अब यदि 20 मई तक सरकार इन मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो केमिस्ट संघ अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रैसवार्ता के दौरान उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के महामंत्री अमित गर्ग, अनिल अरोड़ा, अजय गर्ग, अतुल गर्ग आदि कई दवा व्यवसाई मौजूद रहे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार का प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसएसपी के साथ किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई