शारदेन स्कूल में गुरुवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए ‘हैट पार्टी’ का रंगारंग आयोजन किया गया। नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने इस पार्टी में तरह-तरह की रंग-बिरंगी टोपियाँ पहनकर विद्यालय परिसर को खूबसूरत माहौल में बदल दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई। बच्चों ने जंगल सफारी थीम के द्वारा हेट पार्टी में आनंद उठाया। बेस्ट फ्लावर थीम में बच्चों ने खुद बनाई हुई टोपियाँ दिखाईं। छोटे-छोटे बच्चों की मासूमियत और कॉन्फिडेंस ने सबका मन मोह लिया। हेड पार्टी में प्रतिभा करने वाले छात्र ईनारा,श्रेयांश,परीशा, ईजान, निवान, दामिल अली, समायरा, कबीर, परीक्षा, वरदान, अभिराज, अनन्या, अवन्य, हिमाद्री, फातिमा, अमीर हम्ज़ा, एलिजा इत्यादि रहे।

प्रधानाचार्या धारा रतन ने कहा, “इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीमवर्क बढ़ाती हैं। टोपी बनाना और पहनना बच्चों को रंगों, आकार और कला से जोड़ता है।” शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ मिलकर डांस, म्यूजिकल चेयर और हैट डेकोरेशन गेम करवाए। पूरे परिसर में संगीत और हँसी की गूँज रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को ‘बेस्ट हैट’, ‘मोस्ट क्रिएटिव हैट’ और ‘क्यूटेस्ट हैट’ के खिताब से सम्मानित किया गया। बच्चों ने स्नैक्स और जूस का आनंद लिया और अपने दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाई।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ
हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल






