पी.आर. पब्लिक स्कूल का जलवा कायम, बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने हासिल किए शानदार अंक

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा बारह बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता प्राप्त की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। राशि जोशी विज्ञान वर्ग, 94.6%), वैष्णवी चौधरी वाणिज्य वर्ग, 92.4 % ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मान बढ़ाया। विज्ञान वर्ग में निष्ठा डावरा 93.6% द्वितीय स्थान, शुभी शर्मा 89.6% तृतीय स्थान, वैष्णवी बंसल 89.4%, विधि शर्मा 89.4% चतुर्थ स्थान, शौर्य राणा 85.8% पंचम स्थान तथा वाणिज्य वर्ग में दीपांशी रानी 87% द्वितीय स्थान, अंशिका शर्मा 86.4% तृतीय स्थान, हर्षिता कश्यप 83.4% चतुर्थ स्थान, मुस्कान सूची 82.8% पंचम स्थान पर रहे। इसके साथ-साथ विषयवार सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वालों में बायोलॉजी में राशि जोशी 93अंक, पेंटिंग में वैष्णवी चौधरी 100अंक, फिजिक्स में निष्ठा डावरा 92अंक, इंग्लिश में निष्ठा डावरा 92अंक, गणित में निष्ठा डावरा 96 अंक, योगा में मान्या 99अंक), कंप्यूटर साइंस देवांश 84 अंक, इकोनॉमिक्स वैष्णवी चौधरी 90 अंक, बिजनेस स्टडी दीपांशी रानी 90 अंक) का नाम शामिल रहा। विद्यालय में 90 +) अंक प्राप्त करने वालों में चार विद्यार्थी 80 +) अंक प्राप्त करने वालों में 19 विद्यार्थी 70 +) अंक प्राप्त करने वालों में 16 विद्यार्थी शामिल रहे।

विद्यालय प्रबंधक अशोक सिंघल ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर और पुष्पमाला पहना कर सम्मानित किया तथा सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा अभिभावकों का सहयोग रहा।विद्यालय परिसर में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण रहा। विद्यालय परिवार भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए सदैव प्रयासरत रहेगा।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal