कांग्रेस विधायक कर रहे क्षेत्र की अपेक्षा: अमित बिट्टू

Share :

रुड़की (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता एवं विधानसभा चुनाव के प्रबल दावेदार अमित कुमार बिट्टू ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस विधायक क्षेत्र के विकास की अनदेखी करने में लगे हुए है। आलम यह है कि मूलभूत सुविधाओं को भी दूर करने में विधायक के पसीने छूट रहे है।
रुड़की के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए युवा नेता अमित कुमार बिट्टू ने कहा कि भाजपा सरकार में जहां विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है, वही ज्वालापुर विधानसभा विकास के मामले में पिछड़ती जा रही है, आलम यह है कि विधायक अपनी पूरी निधि भी विकास कार्यों में नहीं लगा पा रहे है, यही कारण है कि विधानसभा क्षेत्र की सड़के गड्ढा मुक्त नहीं बल्कि गड्ढों में सड़के तब्दील है। उन्होंने कहा कि विधायक चहेते ठेकेदारों को काम देते है और विधानसभा क्षेत्र के ठेकेदारों से वह द्वेष रखते है। एक जनप्रतिनिधि का कर्त्तव्य क्षेत्र का विकास होना चाहिए, लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि अपने विकास में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे है। उनके आने से अपने को जमीनी स्तर का नेता समझने वाले नेताओं की राजनीतिक जमीन भी खिसकना शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा जरूरत शिक्षा को क्षेत्र को बढ़ाने, उसे ओर ज्यादा विकसित करने, खेल के मैदान डेवलप कराने, स्वास्थ्य सुविधाओं से जन जन को लाभ दिलाने, छात्र छात्राओं के लिए रिसर्च लैब आदि की सुविधाएं होनी चाहिए, जो उनकी प्राथमिकता में है, यदि भाजपा पार्टी ने उन्हें आशीर्वाद दिया, तो वह इन मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल रखेंगे और विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति खुशहाल होगा। एक सवाल में उन्होंने कहा कि वह भाजपा के कार्यकर्ता है, टिकट के अन्य दावेदार भी है, वह भी टिकट के मजबूत दावेदार है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal