हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी ने धर्मनगरी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकार से वार्ता करते हुए राहुल चौधरी ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है और युवा पीढ़ी का जीवन बर्बाद कर रहा है। युवाओं में नशे की लत के चलते कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं। राहुल चौधरी ने कहा कि धर्मनगरी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बड़े नशा माफियाओं पर नकेल लगाने की आवश्यकता है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए धर्मनगरी में गांजा, स्मैक, शराब के अवैध कारोबार को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए। राहुल चौधरी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भी प्रदेश को नशा मुक्त करना चाहते हैं। युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए सभी को आगे आकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि नशे का धंधा करने वाले छोटे कारोबारियों के साथ बड़े कारोबारियों पर भी पुलिस को कार्यवाही करनी चाहिए। जाट महासभा के अध्यक्ष देवपाल सिंह राठी एवं सामाजिक कार्यकर्ता जेपी बडोनी ने कहा कि नशे को समाप्त करने के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी होगी। नशे का अवैध करोबार करने वालों को चिन्हित कर पुलिस को समान रूप से कार्यवाही करनी चाहिए। पंडित अधीर कौशिक, जेपी बड़ोनी, एडवोकेट पुनीत कंसल, अशोक शर्मा, संजीव कुमार, योगेंद्र राणा, मोहित चौहान, कन्हैया चंचल, उदित भारद्वाज आदि ने भी राहुल चौधरी की मुहिम का समर्थन किया।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान
मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही






