लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस हर्सोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में कविता पाठ, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शालिनी जैन, समाजसेवी ऋतु, प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश शर्मा एवं प्राइमरी विंग की कोर्डिनेटर गोदावरी गुप्ता ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया। गोदावरी गुप्ता ने अतिथि परिचय कराया।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रँखला में सर्वप्रथम ओजस्वी, काव्या, प्राची एवं शगुन आदि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके उपरांत अनंत, संस्कार, आदिश्री एवं राधिका आदि ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। उत्कर्ष, प्रिया, अंशुमन एवं ध्रुव आदि ने समूह गान प्रस्तुत किया। प्री-प्राइमरी की उन्नति, पीहू, गौरानवी एवं सानवी आदि ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्री-प्राइमरी के ही प्रीत, मनुश्री, अंबिका एवं रिद्धि आदि ने अपनी माताओं के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमा दिया। अंत में बच्चों ने योग पर आधारित क्रियाओं से सभी को चकित कर दिया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में कविता पाठ किया। जिससे अभिभूत होकर उपस्थित माताओं ने अपने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए दुलार किया। प्राइमरी विंग कोर्डिनेटर गोदावरी गुप्ता ने आगंतुक माताओं को अंगवस्त्र प्रदानकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि शालिनी जैन ने कहा कि हमारे जीवन में मां का बहुत महत्व है। मां के बिना जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है। प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने मातृ दिवस की शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है। चुंकि भगवान सभी जगह उपस्थित नही हो सकते, इसीलिए उन्होंने मां को बनाया। माता का सम्मान करना प्रत्येक का परम कर्तव्य है। हमें केवल मातृ दिवस ही नही, अपितु हर समय, हर दिन, हर जगह मां का सम्मान करना चाहिए।
इसके अतिरिक्त महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर मुख्य वक्ता दिनेश कुमार ने बताया कि महाराणा प्रताप एक वीर, साहसी एवं सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था। लेकिन उन्होंने मुगलों की आधीनता कभी स्वीकार नही की। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवश्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को आगंतुक अतिथियों एवं प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने उत्साहवर्धन किया। अंत में प्राइमरी विंग की कोर्डिनेटर गोदावरी गुप्ता ने आगंतुक अतिथियों, उपस्थित माताओं तथा अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा, प्रबंधक बाल बहादुर, उपप्रबंधक ज्ञानचंद सिंघल, मार्गदर्शक प्रमोद कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन ने भी मातृ दिवस की शुभकामनायें प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन रुपसी सेठ एवं तुलसी ने किया। कार्यक्रम में अनन्या त्रिपाठी, मुस्कान, अपर्णा, कविता, तनु, मोनिका एवं दिग्विजय सिंह आदि सहित समस्त शिक्षकों का सहयोग रहा।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal