“मानवता में एकता/मानवता को जीवित रखना” की थीम के साथ मनाया गया “विश्व रेड क्रॉस दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी जनपद मुज़फ्फरनगर के अध्यक्ष/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में विश्व रेडक्रॉस दिवस “मानवता में एकता” की थीम के साथ मनाया गया। सर जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन का संस्थापक माना जाता है।
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मानवता के लिये कार्य करने वाली 08 स्वयं सेवी महिलाओं दीपाली कौशिक, विनोद चौहान, प्रेमबाला, रजनी तनेजा, सोनिया सिंह, रुचि शर्मा, शिल्पा व पूनम को सम्मानित किया गया।

“मानवता में एकता” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा
उक्त आयोजन के जीबीवी नगर क्षेत्र मुज़फ्फरनगर में किया गया। उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कुसुम वर्मा सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी रही। उक्त आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी होतीलाल शर्मा द्वारा की गई। कार्यशाला में डॉ राजीव कुमार द्वारा बालिकाओं को विश्व रेडक्रॉस दिवस के विषय मे विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। 08 मई को विश्व रेडक्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस (World Red Cross and Red Crescent Day) के रूप में मनाया जाता है, जो युद्ध और आपदाओं में निस्वार्थ सेवा करने वाले वालंटियर्स को समर्पित है। हेनरी ड्यूनेंट जयंती और विश्व रेड क्रॉस दिवस के मुख्य बिंदु: जन्म: 8 मई, 1828 (जिनेवा, स्विट्जरलैंड)
महत्व: हेनरी ड्यूनेंट ने ‘सोल्फेरिनो की स्मृति’ पुस्तक के माध्यम से युद्ध में घायलों की मदद के लिए एक तटस्थ राहत संगठन की नींव रखी।
पहला नोबेल शांति पुरस्कार: 1901 में, उन्हें मानवतावादी कार्यों के लिए पहला नोबेल शांति पुरस्कार मिला। यह दिन रेड क्रॉस के 07 मूलभूत सिद्धांतों – मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता का जश्न मनाता है। इस वर्ष 8 मई को उनकी जयंती पर मानवता की सेवा और पीड़ितों की रक्षा का संदेश दिया जा रहा है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal