गौतम पालीवाल पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी करण जोशी की जमानत खारिज

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लगभग एक माह पहले 6 अप्रैल 2026 की रात्रि करीब 10 बजे भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में खेल रहे युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी करण जोशी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम पालीवाल पुत्र घनश्याम पालीवाल अपने साथी देवांश उर्फ वंश के साथ स्कूल परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान अर्पित शर्मा, सचिन राणा, अमरदीप वाल्मीकि, शगुन सैनी और करण जोशी वहां पहुंचे और सभी ने मिलकर गौतम पालीवाल को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे और लोहे की चेन थी, जिनसे उन्होंने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
हमले में गौतम पालीवाल को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं, बचाव करने आए देवांश के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे भी गंभीर चोटें लगीं। घायल गौतम को तत्काल भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
इस संबंध में घनश्याम पालीवाल की तहरीर पर थाना नई मंडी में मुकदमा अपराध संख्या 169/2026, धारा 115(2) व 109(1) बीएनएस के तहत 7 अप्रैल को दर्ज किया गया। मामले की विवेचना सब-इंस्पेक्टर आयुष त्यागी द्वारा की जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 अप्रैल को सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे और एक लोहे की चेन भी बरामद की।
इसी क्रम में आरोपी करण जोशी ने जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र संख्या 2028/2026 प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा ने पैरवी की, जबकि वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता संदीप कुमार त्यागी व चंद्रवीर सिंह ने प्रभावी ढंग से पक्ष रखा।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद करण जोशी की जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया।
वादी घनश्याम पालीवाल ने अदालत के फैसले को न्याय की जीत बताते हुए अपने अधिवक्ता संदीप कुमार त्यागी व चंद्रवीर सिंह एडवोकेट का आभार व्यक्त किया।

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

तितावी क्षेत्र के सैदपुर खुर्द में किसान की ट्यूबवेल पर चोरी, हजारों का सामान लेकर फरार हुए चोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर खुर्द में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोशन पुत्र मांगा की ट्यूबवेल से चोर रात के अंधेरे में मोटर से जुड़े उपकरण व अन्य कीमती सामान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal