खतौली चेयरमैन और ईओ पर चुनावी रंजिश में उत्पीड़न का आरोप, कांग्रेस नेता पहुंचे डीएम दरबार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खतौली के कांग्रेस नेता जमील अंसारी ने बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात करते हुए नगर पालिका परिषद खतौली के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी पर उत्पीड़न, धमकी दिलाने और राजनीतिक रंजिश के तहत कार्रवाई कराने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता जमील अंसारी ने आरोप लगाया कि खतौली नगरपालिका के अधिकारी और अध्यक्ष उनके साथ चुनावी रंजिश रखते हैं और उसी के बदले में यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी उसका धारा 151 में चालान कर दिया जबकि उपद्रव कर रहे लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। हालांकि उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
डीएम उमेश मिश्रा को दिए शिकायती पत्र में जमील अंसारी ने बताया कि नगर पालिका बाजार की ऊपरी मंजिल पर बनने वाली 30 दुकानों की नीलामी में उन्होंने 27, 28, 29 और 30 नंबर की दुकानें ऊंची बोली लगाकर अपने नाम आवंटित कराई थीं। उनका आरोप है कि नीलामी के दौरान दिखाए गए ब्लूप्रिंट में दुकानों तक पहुंचने के लिए पुल और रास्ता दर्शाया गया था, लेकिन आज तक कोई रास्ता उपलब्ध नहीं कराया गया। कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं होने पर उन्हें हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय ने दो माह में समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे, लेकिन पालिका ने आदेश का पालन नहीं किया। जमील अंसारी ने आरोप लगाया कि हाल ही में पालिका की ओर से उन्हें लगातार नोटिस और धमकी भरे पत्र भेजे गए। उन्होंने बताया कि चार मई को कुछ लोग उनके घर पहुंचे और परिवार को धमकाया, जबकि अगले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने घर पहुंचकर गेट तोड़ दिया और घर में कूड़ा डाल दिया। उन्होंने इसे राजनीतिक रंजिश बताया और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal