मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी स्थल मे शॉर्ट सर्किट से हुए अग्निकांड को लेकर दी गुड़ खाण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसो. के अध्यक्ष संजय मित्तल ने भारी रोष प्रकट किया और विद्युत विभाग से मांग की कि शॉर्ट सर्किट से हुए अग्निकांड की वजह से व्यापारी का करोड़ों रुपए का सामान जल कर खाक हो गया है जिसका मुआवजा विद्युत विभाग से दिलाया जाए।दुकानों के लेंटर भी टूट गए हैं। उन्होंने मंडी सचिव से भी वार्ता की और मंडी समिति से भी व्यापारी को मुआवजा दिलाने की बात कही मंडी सचिव ने बताया कि कल विद्युत विभाग के अधिकारी दुकान में आकर पूरा निरीक्षण करेंगे। संजय मित्तल ने बताया कि उनकी मंत्री कपिल देव से बात हुई है और उनको बताया गया कि अग्निकांड के कारण व्यापारी के दुकान के लेंटर भी टूटकर गिर गए हैं और बिल्कुल व्यापारी बर्बाद हो गया है उन्होंने सरकार से मांग की कि व्यापारी को मुआवजा देकर उसे अपने पैरों पर पुण: खड़ा किया जाए मंत्री ने आश्वासन दिया कि संबंध में मैं सरकार को पत्र लिख रहा हूं कि जिनके जीएसटी के रजिस्ट्रेशन है उनका पूरा मुआवजा दिलवाया जाए इस अवसर पर सुरेंद्र बंसल, हरिशंकर तायल, मनमोहन मुंद्रा, राजेश गोयल विवेक गर्ग, अनुज सिंघल, संजय चावल वाले, अंकित गर्ग, सरवन कुमार, अनुज सिंघल, बॉबी भाई, मुकेश जैन टीटू, प्रवीण तायल आदि काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित है।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान
मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही






