कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया पुतला दहन, महिला अपराधों पर जताया रोष

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा देवपुरा चौक पर चंपावत में नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में देरी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
पूर्व विधायक रामयश सिंह और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड महिला अपराधों के मामलों में हिमालयी राज्यों में शीर्ष पर पहुंच गया है, जो देवभूमि के माथे पर कलंक है।
वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और महेश प्रताप राणा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महिला अपराधों में संलिप्त लोगों को सत्ता संरक्षण मिल रहा है, जो बेहद शर्मनाक है। जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज तक वीआईपी की गिरफ्तारी नहीं होना सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।
पार्षद हिमांशु गुप्ता और सोहित सेठी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और रचना शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा ने कहा कि महिला अपराधों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शन में पुनीत कुमार, अंजू द्विवेदी, नलिनी दीक्षित, एडवोकेट विवेक जागरिया, राहुल चौधरी, हिमांशु राजपूत, विजय प्रजापति, अरुण राघव, मार्कण्डेय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal