श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर में हुआ, स्वामी सत्यदेव संस्कृत वेद विद्यालय का शुभारंभ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर, सिंहद्वार ज्वालापुर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने अपने गुरु महामंडलेश्वर स्वामी सत्यदेव महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में उनके नाम पर स्वामी सत्यदेव संस्कृत वेद विद्यालय का शुभारंभ कराया। इस विद्यालय में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 वीं तक के संस्कृत के छात्रों को अध्य्यन करने का अवसर प्राप्त होगा।‌ गुरुवार को स्वामी सत्यदेव महाराज की 22 वीं पुण्यतिथि पर स्वामी सत्यदेव संस्कृत वेद विद्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि मदन कौशिक ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत और वेद शिक्षा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा ऐसे विद्यालय नई पीढ़ी को संस्कार और आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव ने कहा कि स्वामी सत्यदेव महाराज का जीवन सेवा, साधना और धर्म प्रचार को समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा दे रहे हैं। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, कुलपति रमाकांत पांडेय, आईएएस सचिन कुर्वे, आईएएस विनय शंकर पाण्डेय, आईआरएस अजय केसरी, आईपीएस, दिल्ली, राजकुमार सिंह, डीएम मयूर दीक्षित, मेलाधिकारी सोनिका, नगर आयुक्त नंदन कुमार, मेयर किरण जैसल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम में साध्वी नेहा आनंद, बाबा बालक दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी शिवानंद, आचार्य विष्णु दत्त राकेश, स्वामी श्यामदास महाराज सहित अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मी गायत्री होटल्स प्रा लि, लक्ष्मी गायत्री हास्पिटल प्रा लि, शिवा रमा, राजू दांडू, वैकंटा, सत्या दांडू हैदराबाद सहित श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्यतिथि कार्यक्रम को श्रद्धामय वातावरण प्रदान किया।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal