निजी विद्यालयों में बच्चों के शोषण का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निजी विद्यालयों में बच्चों के साथ शोषण का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में जगजीतपुर पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कैश खुराना और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि पिछले महीने एक निजी विद्यालय में छोटी बच्ची के साथ शिक्षक ने दुराचार किया और फरार हो गया। पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस घटना को देखते हुए समस्त निजी विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन होना चाहिए। शिक्षक के नाम पर अपराधी विद्यालयों में शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध बढ़ रहे हैं और अपराधी खुलेआम अपराध कर घूम रहे हैं। नितिन तेश्वर और हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों के साथ शोषण की घटनाएं बढ़ रही है। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। स्कूलों में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निजी विद्यालयों के समस्त स्टाफ का सत्यापन जरूरी है। अन्यथा अपराध बढ़ते रहेंगे। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ अपराधियों को बचाने का कार्य कर रही है। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौकी पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्यवाही चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान, शुभम जोशी, ऋषभ, दिनेश कुमार, परितोष त्यागी, लक्की महाजन, नरेश सेमवाल, अमन अंसारी, राहुल चौधरी, मोहन राणा, आशु श्रीवास्तव, डा.मेहरबान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal