चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने 9 नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भेंट की व्हील चेयर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नगर पालिका परिषद की ओर से जनसेवा के हितार्थ 9 नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को व्हीलचेयर प्रदान की। इस दौरान टाउन हॉल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका परिषद सदैव जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि मरीजों एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिकता है। भविष्य में भी स्वास्थ्य विभाग को जो भी सहयोग आवश्यक होगा, नगर पालिका परिषद निरंतर उसके लिए शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों में सहयोग का कार्य करती रहेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के नगरीय केंद्रों पर आने वाले मरीजों एवं वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर उपलब्ध होने से काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वास्थ्य विभाग को दिया गया यह सहयोग सराहनीय है तथा इससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी।
नगर पालिका परिषद द्वारा सहयोग और बेहतर व्यवस्था के लिए शहर के नौ स्वास्थ्य इकाईयों के रूप में साउथ सिविल लाइन, आदर्श कालोनी, गांधीनगर, वहलना, अलमासपुर, गोकुल सिअभ्, जनकपुरी, बसंत विहार और अवध विहार में चल रहे नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में यह व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम का संचालन नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने के लिए सभी विभागों का समन्वय आवश्यक है। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर प्रवीन पाल तथा अश्वनी कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal