मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज के आईटी विभाग के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि बीसीए अंतिम वर्ष के पाँच प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी रुड़की में इंटर्नशिप हेतु हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में कशिश नारंग, अंशुल पाल, सुहानी सिंघल, तनिषा एवं कृष्णा बेदी शामिल हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से महाविद्यालय एवं विभाग का नाम गौरवान्वित हुआ है।
यह विशेष अवसर आईटी विभाग के प्रयासों एवं समन्वय से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया गया, जिसके अंतर्गत विभाग ने विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन, जानकारी एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया। आईटी विभाग के समर्पित शिक्षकों के सतत प्रयास एवं विद्यार्थियों की मेहनत के परिणामस्वरूप उन्हें यह सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को उन्नत तकनीकी विषयों, नवीनतम सॉफ्टवेयर टूल्स तथा शोध आधारित कार्यों पर कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके व्यावहारिक ज्ञान एवं तकनीकी दक्षता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। साथ ही, उन्हें उद्योग एवं अकादमिक जगत की वर्तमान आवश्यकताओं और नवीन प्रवृत्तियों की गहन समझ भी विकसित करने का अवसर प्राप्त होगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर जी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अन्य विद्यार्थी भी इससे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होंगे।
आईटी विभागाध्यक्षा सोनाक्षी धीमान ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि विभाग निरंतर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग एवं अपनी निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि आईआईटी रुड़की जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इंटर्नशिप करना उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो उनके करियर को नई दिशा प्रदान करेगा। महाविद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा
चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम






