वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने किया व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का विरोध

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने बैठक कर व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में की गयी भारी मृल्य वृद्धि का विरोध करते हुए सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। ज्वालापुर इंटर कालेज में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के व्यवसायिक गैस सिलेंडर के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि करने के निर्णय का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। ठेली ढाबों पर खाना महगां होगा। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी कर सरकार ने आम आदमी का निवाला छीनने की कोशिश की है। चौधरी चरण सिंह ने कहा कि सरकार के फैसले से साफ है कि सरकार को आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। सबका साथ सबका विकास जैसी घोषणाएं दिखावा मात्र हैं। संगठन की मांग है कि बढ़ाए गए दामों को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य सरकार घोषणा करती रहती है कि राशनकार्ड धारकों को अब गेहूं, चावल, तेल, नमक, दाल आदि खाद्य सामग्री की सुविधा सरकारी दुकानों से उपलब्ध कराई जाएंगी। लेकिन अभी तक सरकारी दुकानों से गेहूं चावल के अतिरिक्त अन्य कोई खाद्य सामग्री की उपलब्ध नहीं कराई गयी। काफी समय बाद एपीएल कार्ड धारको को तीन माह का गेहूं और चावल एक साथ दिया गया है। संगठन की सरकार से मांग है कि महंगाई के इस दौर में एपीएल कार्ड धारकों को खाद्य सामग्री की सुविधा लगातार दी जानी चाहिए।
बैठक के दौरान संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत किया तथा कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। बैठक में राधेश्याम शर्मा, सुभाष चंद्र, सुंदरलाल, सतपाल चांदना, गिरधारीलाल शर्मा, भोपाल सिंह, आनंद प्रकाश गौड़, हरगुलाब सिंह, मोतीलाल पाहवा, महेंद्रलाल शर्मा, चौधरी चरण सिंह, रामसागर सिंह, बृजमोहन गुप्ता, सुभाष ग्रोवर, रोहिताश कुमार शर्मा, संतराम, विद्यासागर गुप्ता, ताराचंद धीमान, द्वारकाधीश शर्मा, गुलाबराय, बीसी गोयल, बलवीर सिंह सैनी, हरदयाल अरोड़ा, अशोक पाल आदि शामिल रहे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

एसएसपी मुजफ्फरनगर ने किया रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने परखी जिला कारागार की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज सी.डि. द्वारा जिला कारागार पहुंचकर वहां की पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का निरीक्षण किया गया। इस डाक्टर सतेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal