उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन ने किया पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने छठे एशियन बीच गेम्स में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान महेश जोशी ने बताया कि कबड्डी भारत का परंपरागत खेल है। मिट्टी से जुड़े इस खेल में अनेक प्रतिभाएं उभर रही हैं। उन्होंने बताया कि चीन के सान्या में आयोजित छठे एशियन बीच गेम में हरिद्वार के यथार्थ देशवाल ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। इसके अलावा बहरीन में आयोजित तीसरे यूथ एशियन गेम्स में भूमिका और राहुल बोरा ने गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने कहा कि तीनों खिलाड़ियों अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।
महेश जोशी ने कहा कि संगठन खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं लागू करने का निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि खिलाड़ियों के लिए कोच की व्यवस्था के साथ उदीयमान खिलाड़ी योजना में कबड्डी को भी शामिल करने की मांग करते हुए कहा कि गांव की मिट्टी से निकले खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को अपने खेल पर मेहनत करनी चाहिए। कड़े परिश्रम, लगन और एकाग्रता से ही सफलता प्राप्त होती है। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी एवं महासचिव चेतन जोशी ने मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते कहा कि तीनों खिलाड़ियों ने राज्य का नाम रोशन किया है। खेलों के लिए समान अवसर खिलाड़ियों को मिलने चाहिए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की कि खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण नियमित रूप से कराया जाए। जिससे खिलाड़ी देश दुनिया में भारत का नाम रोशन कर सकें। इस दौरान ओपी चौहान, नरेंद्रसिंह तोमर, ऋषिपाल सिंह, नितिन, विवेक, सुमित, आशीष आदि ने भी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने किया व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने बैठक कर व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में की गयी भारी मृल्य वृद्धि का विरोध करते हुए सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। ज्वालापुर इंटर कालेज में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार

10 मई के मेरठ में गुर्जर जनजागृति सम्मेलन में भारी संख्या में जाने का ऐलान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुर्जर सद्भावना सभा के तत्वावधान में आयोजित बैठक में समाज के लोगों ने 10 मई को मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले गुर्जर जनजागृति सम्मेलन में बड़ी संख्या में शक्ति प्रदर्शन के साथ भाग लेने का निर्णय लिया। शुक्रवार 01 मई को रामपुर तिराहा स्थित गुर्जर हॉस्टल में संपन्न हुई गुर्जर

सिडकुल पुलिस ने बरामद किए गुम हुए 152 मोबाइल फोन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना सिडकुल पुलिस ने गुम हुए 152 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की कीमत 36 लाख रूपए से अधिक है। बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल फोन सिडकुल की विभिन्न कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों के हैं, जबकि अन्य स्थानीय लोगों के हैं। बरामद करने के बाद सभी फोन उनके

संस्कृत विद्यालयों में प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति करे सरकार-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने सरकार से संस्कृत और संस्कृत विद्यालयों की दशा सुधारने की मांग की है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि प्रदेश में संस्कृत विद्यालयों में प्रधानाचार्यो और अध्यापकों की नियुक्ति नहीें हो पायी है। उत्तराखंड में पिछले 9 साल से भाजपा की सरकार की

संगठित होकर अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा-राजबीर सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भेल मजदूर कल्याण परिषद एवं इंटक के सेक्टर-3 स्थित कार्यालय पर शहीद श्रमिकों की स्मृति में श्रद्वाजंलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भेल के सैंकड़ों श्रमिकों ने शहीद श्रमिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। संगठन के अध्यक्ष मुकुलराज की अध्यक्षता एवं

धर्म संस्कृति के प्रखर मर्मज्ञ थे पूज्य गुरूदेव स्वामी शालिग्राम आश्रम-सतपाल ब्रह्मचारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन एवं हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के गुरू ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज का 35वां पुण्य स्मृति दिवस संत समाज और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक मनाया गया। भूपतवाला स्थित थानाराम आश्रम में आयोजित गुरूजन पुण्य स्मृति दिवस समारोह में संतों व

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal