मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुर्जर सद्भावना सभा के तत्वावधान में आयोजित बैठक में समाज के लोगों ने 10 मई को मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले गुर्जर जनजागृति सम्मेलन में बड़ी संख्या में शक्ति प्रदर्शन के साथ भाग लेने का निर्णय लिया।
शुक्रवार 01 मई को रामपुर तिराहा स्थित गुर्जर हॉस्टल में संपन्न हुई गुर्जर समाज की बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 10 मई को मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले गुर्जर जनजागृति सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देना और समाज के लोगों का आह्वान करना था। बैठक की अध्यक्षता गुर्जर सद्भावना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानाचार्य रामपाल सिंह ने की, जिसमें जनपद के प्रबुद्ध और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। मेरठ से आए आयोजक मंडल के पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। डॉ कलम सिंह ने कहा कि आज के दौर में हमारे समाज के युवाओं को शिक्षित होने के साथ-साथ अपने गौरवशाली इतिहास को जानना भी अत्यंत आवश्यक है। मेरठ में 10 मई का यह सम्मेलन युवाओं में नई चेतना जगाएगा और हमें अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देगा। गुमी संयोजक ललित गुर्जर ने कहा कि वर्तमान समय में गुर्जर समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर चिंतन करना समय की मांग है। मेरठ में आयोजित हो रहा यह सम्मेलन हमारी एकजुटता का प्रमाण बनेगा और सत्ता के गलियारों तक हमारी आवाज पहुँचाएगा।

वीरेंद्र सिंह मुख्य सहसंयोजक गुर्जर परिसंघ ने कहा कि ये संघ मेरठ के सभी गुर्जर संगठनों का एक संगठन है जो समाज हित के कार्यों और समाज के मान सम्मान की लड़ाई लड़ने का काम कर रहा है। 10 मई 1857 की क्रांति के महानायक धन सिंह कोतवाल को सम्मान, सरकारों के द्वारा मिलना चाहिए था वो आज तक मिला नहीं ऐसी स्थिति में हम इस कार्यक्रम के द्वारा उन्हें भारत रत्न देने के लिए सरकारों पर दबाव बनाए जाने का काम करेंगे। मुख्य संयोजक भोपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा में गुर्जर समाज का इतिहास बलिदानों से भरा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि भारतीय सेना में ‘गुर्जर रेजिमेंट’ की स्थापना कर समाज के शौर्य को उचित सम्मान दिया जाए। यह मांग हमारी अस्मिता से जुड़ी है और इसे हम इस सम्मेलन के माध्यम से मजबूती से उठाएंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक चौधरी ने कहा कि 10 मई 1857 की क्रांति के नायक अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर के बलिदान को याद करते हुए समाज एकजुट हो रहा है। उन्होंने जोर दिया कि समाज की मुख्य मांगें—शहीद धनसिंह गुर्जर को भारत रत्न, सेना में गुर्जर रेजिमेंट की बहाली और समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर यह सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मुजफ्फरनगर से हजारों की संख्या में लोग मेरठ पहुँचेंगे। कार्यक्रम का संचालन गुर्जर सद्भावना सभा के जिलाध्यक्ष ओपी चौहान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से सुमित प्रधान घाट संयोजक, सचिन चपराना पठानपुरा संयोजक, गुर्जर सद्भावना सभा के मंडल अध्यक्ष वेदपाल गुर्जर, जय किसान आंदोलन के जिलाध्यक्ष पवन चौहान, जिला महासचिव अंकुर भाटी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा रमा नागर, डॉ. सतीश, बालेंद्र चौहान, देशराज चौहान, हिन्दू नेता नरेंद्र पंवार, पुष्पेंद्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष स्वराज इंडिया, सत्यपाल सिंह चौहान, सुरेश कुमार अंतवाडा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंगल सिंह, पूर्व डीएसपी बले सिंह, संत कन्हैया गिरी महाराज, सचिन प्रधान, अशोक प्रधान, अशोक पूर्व चेयरमैन, ऋतु काटका, राजवीर सिंह ठेकेदार, कुलदीप सिंह बरुकी, अनंगपाल प्रधान, प्रवीण कुमार, बृजपाल सिंह शेरनगर, प्रदीप ताजपुर, मनोज चौधरी, प्रधान जितेंद्र मावी, सतीश मावी, अमित मावी, डॉ विक्रम, मा. इच्छाराम, अंजेश जी, प्रधान अमरजीत सिंह, अनिल प्रधान छपरा, पंकज प्रधान कासमपुर खोला, सिताब सिंह चपराना मंतोडी, प्रधान पप्पू अवाना, वीरेंद्र अवाना भटोडॉ, एडवोकेट आदेश मौतला, कर्णवीर, पंकज प्रधान कासमपुर खोला, विजय सिंह रुमालपुरी, आनन्द पोशवाल, ऋतुपर्ण आर्य पूर्व प्रधान, आदि सहित भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने किया व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का विरोध
हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने बैठक कर व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में की गयी भारी मृल्य वृद्धि का विरोध करते हुए सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। ज्वालापुर इंटर कालेज में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार






