संयुक्त वैश्य मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल ककरौली पीड़ित परिवार नरेश अग्रवाल से मिलने पहुंचा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संयुक वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को ककरौली पीड़ित परिवार नरेश अग्रवाल से मिलने पहुंचा। शलभ गुप्ता एडवोकेट मुख्य संयोजक ने जानकारी दी कि मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के साथ उक्त प्रतिनिधिमंडल ने परिवार का हाल जाना। प्रतिनिधिमंडल में कृष्ण गोपाल मित्तल,शलभ गुप्ता एडवोकेट,अमित गुप्ता एडवोकेट,सुनील तायल,यश गोयल बाेपाडा,मनीष गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,शिवम राजवंशी,दिनेश कुमार गोयल,गौरव गुप्ता,विनोद गर्ग आदि पहुंचे।

पीड़ित परिवार की ओर से नरेश अग्रवाल ओर उनकी धर्मपत्नी शशि अग्रवाल जिनके हाथ की हड्डी टूटी हुई है और पीड़ित घायल है उनकी आप बीती जानी। गांव वालों से भी मुलाकात की ओर तुरंत शीर्ष अधिकारियों से बात की ओर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की जिस पर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कार्यवाही हुई। कुछ देर बाद एसएचओ जोगेंद्र यादव ने फोन पर बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है गिरफ्तारी को खबर सुनकर पीड़ित परिवार ने चैन की सांस ली परन्तु अभी भी दबंग आरोपियों से घबराया हुआ है और हमलावरों से अपनी जान को खतरा बता रहा है। संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन से मांग की कि ऐसे दबंगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के साथ पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने किया व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने बैठक कर व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में की गयी भारी मृल्य वृद्धि का विरोध करते हुए सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। ज्वालापुर इंटर कालेज में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार

10 मई के मेरठ में गुर्जर जनजागृति सम्मेलन में भारी संख्या में जाने का ऐलान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुर्जर सद्भावना सभा के तत्वावधान में आयोजित बैठक में समाज के लोगों ने 10 मई को मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले गुर्जर जनजागृति सम्मेलन में बड़ी संख्या में शक्ति प्रदर्शन के साथ भाग लेने का निर्णय लिया। शुक्रवार 01 मई को रामपुर तिराहा स्थित गुर्जर हॉस्टल में संपन्न हुई गुर्जर

सिडकुल पुलिस ने बरामद किए गुम हुए 152 मोबाइल फोन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना सिडकुल पुलिस ने गुम हुए 152 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की कीमत 36 लाख रूपए से अधिक है। बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल फोन सिडकुल की विभिन्न कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों के हैं, जबकि अन्य स्थानीय लोगों के हैं। बरामद करने के बाद सभी फोन उनके

संस्कृत विद्यालयों में प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति करे सरकार-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने सरकार से संस्कृत और संस्कृत विद्यालयों की दशा सुधारने की मांग की है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि प्रदेश में संस्कृत विद्यालयों में प्रधानाचार्यो और अध्यापकों की नियुक्ति नहीें हो पायी है। उत्तराखंड में पिछले 9 साल से भाजपा की सरकार की

संगठित होकर अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा-राजबीर सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भेल मजदूर कल्याण परिषद एवं इंटक के सेक्टर-3 स्थित कार्यालय पर शहीद श्रमिकों की स्मृति में श्रद्वाजंलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भेल के सैंकड़ों श्रमिकों ने शहीद श्रमिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। संगठन के अध्यक्ष मुकुलराज की अध्यक्षता एवं

धर्म संस्कृति के प्रखर मर्मज्ञ थे पूज्य गुरूदेव स्वामी शालिग्राम आश्रम-सतपाल ब्रह्मचारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन एवं हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के गुरू ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज का 35वां पुण्य स्मृति दिवस संत समाज और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक मनाया गया। भूपतवाला स्थित थानाराम आश्रम में आयोजित गुरूजन पुण्य स्मृति दिवस समारोह में संतों व

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal