मुजफ्फरनगर में भव्यता की नई मिसाल बनेगा श्री श्याम गुणगान महोत्सव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर की धार्मिक फिजाओं में एक बार फिर भक्ति की गूंज सुनाई देने वाली है। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की असीम कृपा से श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति द्वारा 4 मई को सायं 07:30 बजे एक भव्य श्री श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह विशाल धार्मिक आयोजन श्री रामलीला भवन नई मंडी कोतवाली के निकट आयोजित होगा, जहां हजारों श्रद्धालु श्याम नाम के रस में डूबते नजर आएंगे।
शनिवार को नई मंडी स्थित श्री गणपतिधाम में समिति संरक्षक भीमसेन कंसल ने बताया कि इस बार का महोत्सव बेहद खास और ऐतिहासिक होने जा रहा है। खास आकर्षण यह है कि वृंदावन धाम से परम श्रद्धेय नंद किशोर शर्मा (नंदू जी महाराज) पूरे एक दशक के लंबे अंतराल के बाद मुजफ्फरनगर की पावन धरती पर अपने भजनों की अमृत वर्षा करने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कीर्तन की है रात, बाबा आज थाने आणो है” और “श्याम दरबार में अमृत बरसे” जैसे भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से आईं अधिष्ठा अनुष्का तथा स्थानीय कलाकार मयंक धीमान भी अपनी मधुर आवाज से बाबा श्याम को रिझाएंगे। वहीं, दिल्ली से शिवम इंटरनेशनल म्यूजिकल ग्रुप अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाएगा। समिति के प्रधान अमित गुप्ता ने बताया कि समिति द्वारा समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं, और यह चतुर्दशम (14वां) आयोजन अब तक का सबसे भव्य और आकर्षक होगा। इस अवसर पर बाबा श्याम का अलौकिक दरबार, मनमोहक श्रृंगार, छप्पन भोग और श्रद्धालुओं के लिए श्री श्याम रसोई की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर समिति के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राजीव गोयल (गुरुजी), अमित गोयल, ललित बंसल, विवेक अग्रवाल, नवीन गर्ग, शशांक राणा, प्रियंक गर्ग, जे.पी. गोयल, अनिल गोयल, अमरीश सिंघल, विकास अग्रवाल (कन्नू), अशोक मालपानी, लोकेश गोयल, सुनीत मित्तल, गौरव गर्ग, गौरव जिंदल, अंकित अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, पराग अग्रवाल, अतुल गोयल, मुकेश गर्ग, रजत गोयल, अग्रिम सिंघल सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal