मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल ककरौली पीड़ित परिवार नरेश अग्रवाल और नरेंद्र अग्रवाल से पूर्व विधायक अशोक कंसल, महासभा अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में मिला। प्रतिनिधिमंडल में प्रमोद मित्तल,अनिल तायल, दिनेश बंसल, विश्वदीप गोयल, रजत गोयल, राहुल गोयल, युदेश मित्तल, मुकेश प्रधान, सरवन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
पीड़ित परिवार की ओर नरेश अग्रवाल ओर उनकी धर्मपत्नी शशि अग्रवाल जिनके हाथ चोट लगी हुई थी महासभा के सदस्यों ने वहां पहुंचकर देखा पूरा गांव भी पीड़ित परिवार के साथ है तो इस घटना की घोर निंदा की और प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और जिसने इस घटना को अंजाम दिया उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने ककरौली से आकर तुरंत शीर्ष अधिकारी sp देहात से मुलाकात कर जल्द पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात हुई जिसमें उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देकर बताया कि हमने सभी अच्छी धाराएं लगाई है वीडियोग्राफी के अनुसार कड़ी धाराएं लगाई है तथा किसी भी ऐसे तत्व को गांव का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है मारपीट नहीं होनी चाहिए थी।प्रतिनिधिमंडल ने एसपी देहात को बताया कि गांव में पुलिस के प्रति भी रोष है कि पुलिस उस मारपीट करने वाले की मदद कर रही है। अगर ऐसा है तो उस पर भी तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए एसपी ने कहा कि हम इसकी भी जांच करेंगे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






