कांग्रेस की किसान नौजवान बचाओ यात्रा को पुलिस ने सख्ती से रोका, धरना शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में शनिवार को शहर के विभिन्न रास्तों से निकलने वाली कांग्रेस की किसान नौजवान बचाओ यात्रा के बढ़ते कदमों को स्थानीय पुलिस ने एकाएक ग्रहण लगा दिया। कंपनी बाग से निकलने वाली इस यात्रा को भारी पुलिस बल ने वहीं रोक दिया। इस बीच यात्रा निकालने की जिद पर अड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की सख्त नौकझोंक हुई। घंटो तक चली इस नौकझोंक के बाद कांग्रेसी कंपनी बाग में ही यात्रा निकालने से रोकने के विरोध में धरने पर बैठ गए, शासन प्रशासन पर अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाते हुए उक्त धरना देर शाम तक जारी रहा।

कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस किसान नौजवान बचाओ यात्रा वैसे तो रविवार के लिए प्रस्तावित थी, जो कंपनी बाग से मीनाक्षी चौक, शिव चौक रुड़की रोड, अहिल्याबाई चौक तक होते हुए निकाली जानी थी। शनिवार शाम करीब चार बजे कांग्रेस के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, युवा राष्ट्रीय सचिव विकास चौधरी और युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश त्यागी के नेतृत्व में इसे शुरू करने का प्रयास किया गया। इस दौरान जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता कंपनी बाग से आगे बढ़ने लगे तो नगर कोतवाली, खालापार पुलिस, सिविल लाइन और नई मंडी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर यात्रा को पूरी तरह रोक दिया। कांग्रेसियों ने इसका विरोध करते हुए आगे बढ़ने और सड़क तक आने की कोशिश की तो उनकी पुलिसकर्मियों के साथ तीखी बहस हुई। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक गहमागहमी और नोकझोंक की स्थिति बनी रही, जिससे मौके पर तनाव का माहौल हो गया। इसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर आदि के साथ यात्रा रोके जाने और पुलिस की सख्ती के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेश मुख्यालय को घटना की सूचना दी। इसके बाद विरोध में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कंपनी बाग के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। देर शाम तक धरना जारी रहा। धरने पर गुफरान काजमी, लियाकत राव, महफूज राणा, धीरज माहेश्वरी, विनोद शर्मा, प्रदीप त्यागी, युगल किशोर भारती आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal